रूद्रपुर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से गांधी पार्क में आमरण अनशन कर रहे व धरना दे रहे डॉल्फिन के श्रमिकों के समर्थन में आज विभिन्न संगठनों के सैकड़ों लोगों ने गांधी पार्क से कलैक्ट्रेट कूच कर प्रधानमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें उनसे आन्दोलित श्रमिकों के हित में प्रदेश सरकार व उधमसिंहनगर जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश देने का आग्रह किया गया। इससे पूर्व सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के विभिन्न राजनैतिक, कर्मचारी व अन्य संगठनों से जुड़े लोग गांधी पार्क में एकत्रित हुए और उन्होंने प्रदेश सरकार, प्रशासनिक अधिकारी व फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। डॉल्फिन कम्पनी के आन्दोलित श्रमिकों ने कहा कि फैक्ट्री प्रबंधन पिछले कई माह से श्रमिकों का उत्पीडन करने में लगा हुआ है। श्रमिक जब न्याय के लिए आवाज उठाते हैं तो फैक्ट्री प्रबंधन श्रमिकों का शारीरिक व मानसिक उत्पीडन करने लगता है। उन्होंने कहा कि फैॅक्ट्री में श्रम कानूनों को लागू करने और निकाले गये श्रमिकों को बहाल करने सहित अन्य कई मांगों को लेकर श्रमिक पिछले कई दिनों से धरना व आमरण अनशन कर रहे हैं परंतु न तो फैक्ट्री प्रबंधन उनकी आवाज सुन रहा है और न ही शासन प्रशासन व श्रम विभाग न्याय कर रहे हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज कलैक्ट्रेट कूच कर प्रधानमंत्री से न्याय की मांग की जा रही है। यदि उन्हें निराशा मिली तो वह आन्दोलन को और तेज करने को बाध्य होंगे। गांधी पार्क से सैकड़ों लोग शासन प्रशासन, श्रम विभाग व फैक्ट्री प्रबंधन के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में रवाना हुए। जुलूस मुख्य मार्ग से होकर गुजरता हुआ कलैक्टेªट पहुंचा जहां श्रमिकों ेंने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। इस दौरान आप नेता सतपाल ठुकराल, विमला देवी, लक्ष्मी, ममता, रेश्मा, रजनी, अर्चना, पिंकी, सोनू कुमार, बंटी, विक्की, रंजीत, ललित कुमार, सुनीता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विभिन्न मांगों को लेकर डॉल्फिन के श्रमिकों ने गांधी पार्क से लेकर किया कलैक्ट्रेट कूच, प्रधानमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन भी किया प्रेषित
byAman Singh
0

