राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

कास्मेटिक की दुकान में आग से लाखों की क्षति

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप रोड पर कॉस्मेटिक की दुकान में भीषण अग लगने से लाखों का माल जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग को काबू किया। जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैम्प में चामुण्डा मंदिर से आगे ठाकुर नगर निवासी सोमपाल पुत्र त्रिलोक सिंह की कास्मेटिक की दुकान है। रोजाना की तरह वह शुक्रवार रात को दुकान बंद करक घर चले गये। कुछ देर बाद पास में ठेली लगाने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें बताया कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। जब दुकान में जाकर देखा दुकान में आग लगी थी। तुरंत उन्होंने 112 पर कॉल की इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। तब तक दुकान में आग विकराल रूप ले चुकी थी। दमकल विभाग ने आग को बमुश्किल काबू किया। सोमपाल के मुताबिक, दुकान में करीब 5 से 6 लाख रुपये का माल था, जो जलकर राख हो चुका है। वह पिछले दो साल से इस दुकान को चला रहे थे और अपने परिवार का पालन-पोषण इसी से कर रहे थे। वहीं घटना की सूचना मिलने पर रात को ही समाजसेवी संजय ठुकराल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पीड़ित दुकानदार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि उनकी हर संभव मदद करेंगे और नुकसान की भरपाई के लिए मदद दिलाने का प्रयास करेंगे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़