राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

पत्रकार ने एसएसपी से पूछा सवाल तो पुलिस पड़ गयी पीछे, पत्रकार की सड़क किनारे खड़ी बाइक की सीज, पत्रकारों में रोष

रुद्रपुर। सार्वजनिक कार्यक्रम में एसएसपी मणिकांत मिश्रा से सवाल पूछना एक पत्रकार को भारी पड़ गया। सवाल पूछने के कुछ देर बाद ही पुलिस पत्रकार के पीछे लग गयी और उसकी बाईक को सीज कर उसे जब्त कर लिया। घटना से पत्रकारों में रोष है। जानकारी के अनुसार सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने डीडी चौक के पास यातायात चौपाल का आयोजन किया था। इसमें उन्होंने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ ही कई लोगों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान जब एसएसपी पत्रकारों को जानकारी दे रहे थे तभी पत्रकार महेन्द्र मौर्य ने अवैध रूप टैम्पों स्टैंड का संचालन कर रहे व्यक्ति को सम्मानित करने के सम्बंध में सवाल पूछ लिया। जिससे एसएसपी मणिकांत मिश्रा भड़क गए। कप्तान ने न सिर्फ पत्रकार को अलग बुलाकर हड़काया बल्कि यहां तक कह दिया कि मीडिया को सवाल पूछने का अधिकार नहीं है। वह जो कहेंगे वही उनका जबाब होगा, पत्रकार उसी जबाव को प्रकाशित करेंगे। बात यहीं पर समाप्त नहीं हुई। इसके कुछ देर बाद ही पुलिस पत्रकार महेन्द्र मौर्य के पीछे लग गयी। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने पत्रकार महेन्द्र की जिला पंचायत के पास सड़क के किनारे खड़ी बाइक को सीज करके जब्त कर लिया। इसे लेकर जिले भर के पत्रकार हैरान हैं। पुलिस के इस व्यवहार को लेकर पत्रकारों में रोष है।


Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़