राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

संविधान दिवस : कैबिनेट मंत्री ने निकाली पद यात्रा, युवा पीढ़ी को दिलाई संविधान संवत् रहने की शपथ

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने संविधान दिवस के मौके पर स्कूल के बच्चों को संविधान संवत् रहने की शपथ दिलाई। इसके साथ ही देश और प्रदेश की प्रगति में योगदान देने की अपील की। संविधान दिवस के अवसर पर मंत्री रेखा आर्या देहरादून के पवेलियन ग्राउंड से पद यात्रा शुरू कर घंटा घर स्थित बाबा साहब भीम राव अंबेडकर पार्क पहुंची। जहां उन्होंने बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद देश की युवा पीढ़ी को संविधान की शपथ दिलाई और नागरिकों को संविधान संवत् रहकर देश और प्रदेश की प्रगति में योगदान की अपील की। पद यात्रा से पहले मंत्री ने कहा संविधान दिवस पूरे भारत वर्ष के लिए गौरव का दिन है। बाबा साहब के जीवन के संघर्षों का जिक्र करते हुए कहा बाबा साहब के जन्म से देश को संविधान देने तक जिस अमानवीय व्यवहार को उन्होंने देखा बावजूद इसके उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और शिक्षा व ज्ञान को हथियार बनाकर संविधान रूपी ग्रंथ की रचना कर डाली। मंत्री रेखा आर्या ने कहा बाबा साहब के जीवन से हमारी युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेकर सिखाना चाहिए कि मनुष्य अगर दृढ़ शक्ति और मेहनत से कार्य करे तो वे जीवन के संघर्षों पर जीत प्राप्त कर सकते हैं. मंत्री ने कहा अगर भारत को आगे बढ़ाना है तो हम सभी को संविधान संवत् रहकर चलाना होगा तभी हमारा देश तरक्कघ्ी और विकास के पथ पर अग्रसर होगा।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़