रुद्रपुर। किच्छा रोड भूत बंगला गेट पर एक बोलेरो ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी जिससे युवक हवा में उछल कर दूर जा गिरा उसके तुरंत ही राहगीरों व स्थानीय लोगो ने बुलेरो सहित चालक को रोक लिया व पुलिस को सूचना दी वही मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो व चालक को हिरासत में ले लिया और तुरंत उस व्यक्ति को उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया वही जिला अस्पताल पहुँचे युवक को डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार महिपाल (40) निवासी गांधी कालोनी रुद्रपुर भूत बंगला गेट के सामने सड़क पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार से भदईपुरा से इंदिरा चौक की ओर आ रही बुलेरो ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक हवा में कुछ ऊपर उछल कर दूर जा गिरा उसके बाद राहगीरों व स्थानीय लोगो ने बुलेरो को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी वही मौके पर पहुंची रम्पुरा चौकी पुलिस ने तुरंत बोलेरो चालक को हिरासत में लेकर युवक को उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
