रुद्रपुर। जनता इण्टर कॉलेज रूद्रपुर की चार छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तरीय हैण्डबॉल प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ। जिन्हें आज विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० सतीश अरोड़ा द्वारा सम्मानित किया गया।
राज्य स्तरीय विद्यालयी हैण्ड बॉल प्रतियोगिता का आयोजन जनपद उधम सिंह नगर में किया गया। जनता इण्टर कालेज रूद्रपुर की छात्राओं ने जिला उधम सिंह नगर का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय हैण्ड बॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस आधार पर सब जूनियर वर्ग में सपना यादव कक्षा 8 का चयन छत्तीसगढ़ हेतु एवं जूनियर वर्ग में ज्योति पाण्डे व माधुरी कक्षा 8 का चयन तेलंगाना हेतु और सीनियर वर्ग में काजल कक्षा 11, का चयन लुधियाना में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय हैण्डबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया। इस समाचार से विद्यालय में हर्ष की लहर दौड़ गयी। आज विद्यालय आने पर प्रधानाचार्य डॉ सतीश अरोड़ा एवं शिक्षकों द्वारा छात्राओं को सम्मानित किया गया साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा चयनित छात्राओं को ट्रैक सूट देने की घोषणा की गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० सतीश कुमार अरोरा ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। और छात्राओं की खेल प्रशिक्षक हिमानी बिष्ट और दीप कुमार पन्त को भी बधाई दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि पठन-पाठन के साथ-साथ छात्र-छात्रओं को विभिन्न खेल और अन्य गतिविधियों में भी प्रतिभाग करना चाहिए जिससे उनके व्यक्तित्व का विकास होता है और वे मानसिक व शारीरिक रूप से भविष्य के लिए तैयार होते है। विद्यालय के प्रबन्धक पवन अग्रवाल और अध्यक्ष ओम प्रकाश अरोरा एवं प्रबन्ध समिति ने भी इस उपलब्धि के लिए छात्रों व उनके खेल प्रशिक्षकों को बधाई प्रेषित की है।
इस अवसर पर संजय आर्य, भुवन चन्द डूंगराकोटी, महेन्द्र कुमार, अर्जुन सिंह, पंकज कुमार, अमित कपूर, रंजीत राज, संजीत चक्रवर्ती, सुनील कुमार, प्रदीप गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।
