राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने तहसील भवनों का किया शुभारंभ

सितारगंज। सिडकुल रोड स्थित पुरानी तहसील परिसर में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रयासों से नवनिर्मित भव्य तहसील भवनों का विधिवत शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि जर्जर तहसील भवन निर्माण के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा था। बिना देरी किए सीएम धामी ने सितारगंज के विकास से जुड़ी हर योजनाओं को स्वीकृत कराकर क्षेत्र के विकास को पंख लगाए है। उन्होंने नई तहसील भवन का शुभारंभ कई आवेदकों के स्थाई निवास प्रमाण पत्र जारी कराकर किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार जताया। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने नवीन तहसील भवनों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया था। जिसके क्रम में पुष्कर सिंह धामी ने पुरानी तहसील परिसर में तहसील के नवीन भवनों के निर्माण के लिए लगभग 407 लाख रुपए का बजट स्वीकृत करने की घोषणा की थी। निर्माण निर्माण दाई संस्था लोक निर्माण विभाग ने मैं तहसील भवन में एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, आवेदकों, वादकारियों की सुविधा के लिए भवनों, हाल का निर्माण कराया। इसके अलावा पूर्ति निरीक्षक कार्यालय रिकॉर्ड रूम आदि का भी निर्माण कराया है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि उन्होंने हमेशा क्षेत्र के विकास को लेकर काम किया। नई तहसील, भव्य हॉस्पिटल, डिग्री कॉलेज, आईटीआई कॉलेज, सड़कों का निर्माण आदि कराकर उन्होंने क्षेत्रीय जनता को सुविधा प्रदान की हैं। इस मौके पर राज्य हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, एसडीएम रविंद्र कुमार, तहसीलदार पूजा शर्मा, मंडल अध्यक्ष आदेश चौहान, महामंत्री अमित रस्तोगी, आदेश ठाकुर, पूर्व सभासद रवि रस्तोगी, सुखदेव सिंह, सरदार लक्खा सिंह, सुरेश जैन, बीना साहू, सुमन राय, राजू नगदली, दीपक गुप्ता, राकेश गुप्ता, राकेश त्यागी, विजय सलूजा, अनिरुद्ध राय, चमनलाल शर्मा, जाहिद मलिक, आजम मलिक मौजूद रहे।

एक वादा किया पूरा दूसरे में पार्क व पार्किंग की दे गए खुशखबरी
सितारगंज। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने नई तहसील भवनों का निर्माण कराकर एक वादा पूरा कर क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए दूसरा वादा 15 करोड़ की लागत से सितारगंज शहर में पार्क और पार्किंग की खुशखबरी दी। जिसके बाद सभी के चेहरे खिल गए। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि विकास कार्यों में सितारगंज विधानसभा उत्तराखंड की टॉप 3 विधानसभा क्षेत्र में से एक है। इसके लिए उन्होंने क्षेत्र की सवा लाख जनता को धन्यवाद दिया। कहा कि क्षेत्रीय जनता ने उन्हें विधायक बनाया इसके बाद ही उन्होंने क्षेत्र के विकास को एक जनप्रतिनिधि के रूप में आयाम तक पहुंचाने का प्रयास किया है। जिसमें डिग्री कॉलेज, सरकारी हॉस्पिटल, आईटीआई कॉलेज, सिरसा रोड, सुखी नदी पुल आदि विकास कार्य अहम है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सितारगंज क्षेत्र से जुड़े हर विकास के प्रस्ताव को गंभीरता पूर्वक पूरा किया है। तहसील भवन के शुभारंभ के अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि तहसील भवन का वादा उन्होंने पूरा कर दिया है। जबकि 15 करोड़ की लागत से शहर के बीच में पार्क और पार्किंग निर्माण के लिए 15 अगस्त को प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पार्क, पार्किंग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके निर्माण से क्षेत्र के बुजुर्ग और बच्चों को सुविधा मिलेगी।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़