राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

सर्विस रोड पर बैरिकेटिंग लगाने से भड़के किसान

गदरपुर। गदरपुर बाईपास से दिनेशपुर एवं चीनी मिल को निकलने वाली सर्विस रोड पर बड़े वाहनों के लिए रोक लगाते हुए बैरिकेंटिंग लगा दी है। इसके विरोध में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था यहां से किसानों की ट्रैक्टर ट्राली अनाज मंडी के लिए जाती है इसे तुरन्त खोला जाये। वहीं संबंधित विभाग ने रोक लगाते हुए साईन बोर्ड लगा रखा है कि भारी वाहनों के लिए रोक लगायी गयी है जिससे सर्विस रोड टूट जाती है। शुक्रवार को भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष सलविन्दर सिंह कलसी एवं वरिष्ठ किसान नेता सुभाष बेहड़ के नेतृत्व में भारी संख्या में किसान बाईपास की चीनी मिल को जाने वाली सर्विस रोड पर एकत्र हुए। यहां पर उन्होंने एनएचएआई एवं कार्यदायी संस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सलविन्दर सिंह कलसी ने कहा कि सर्विस रोड को भारी वाहनों के नाम से जो बंद किया गया है वह गलत है। यहां से किसानों की ट्रेक्टर ट्राली अनाज मंडी के लिए आती जाती रहती हैं मात्र करीब एक किलोमीटर मार्ग बंद किये जाने किसानों के वाहनों को काफी घूमकर आना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि इसे शीघ्र नही खोला गया तो किसानों को मजबूरन इसे हटाना पड़ेगा। वहीं किसान नेता सुभाष बेहड़ ने कहा कि एनएचआई एवं कार्यदायी संस्था ने बड़े वाहनों के नाम से जो रोक लगायी गयी है वह सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि इसका किसान एवं आम जनता को काफी परेशान का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि इस मार्ग से बैरिकेटिंग नहीं हटायी गयी तो मजबूरन होकर किसानों स्वयं ही हटाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यदि कार्यदायी संस्था को इस बात का भय है तो वह मार्ग का चौड़ीकरण कर सड़क को मजबूत बनाये। जिससे सभी प्रकार के वाहन गुजर सके। इस मौके पर देवेन्द्र सिंह, विक्रमजीत सिंह, कर्ण सिंह, प्रीत सिंह, हरजिन्दर कम्बोज, राजकुमार कम्बोज, सतनाम कम्बोज, देवेन्द्र पाल, धर्मपाल कम्बोज, श्याम सिंह कम्बोज, नन्द गोपाल, राजेन्द्र कम्बोज, सविन्दर सिंह, भूवान सिंह, देवराज, अमन बठला, सहित काफी संख्या मंे किसान मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़