रुद्रपुर। शासन व विभाग द्वारा प्रधानाचार्य पद हेतु जो कि प्रमोशन का पद है, पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित की जा रही परीक्षा को निरस्त करने की मांग को लेकर आज राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के आ“वान पर राजकीय शिक्षक संघ जनपद उधम सिंह नगर के समस्त सदस्यों द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शासन व विभाग की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध एक दिवसीय धरना जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा के निर्देशन में किया गया। धरना स्थल पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते वक्ताओं ने कहा कि यदि शासन व विभाग द्वारा उक्त परीक्षा निरस्त नही की जाती है तो आगामी 9 सितम्बर से प्रान्त स्तर पर क्रमिक व दिनांक 14 सितम्बर से आमरण अनशन प्रारम्भ किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन व विभाग की होगी। धरने में प्रांतीय उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, मण्डलीय अध्यक्ष गोकुल मर्ताेलिया, जिला उपाध्यक्ष नीरज चौहान, जिला मंत्री अनंत चौहान, जिला कार्यकारणी से श्रीमती कुंती यादव, श्रीमती जानकी अधिकारी, श्रीमती ममता शर्मा, छत्रपाल सिंह, कृष्ण मोहन तिवारी, विकास पांडेय, रमेश चंद्र, भरत सिंह प्रांतीय सदस्य, अशोक चहर, प्रांतीय प्रवक्ता विमल चौहान, जनपद के ब्लॉकों से कौशल चौधरी, पंकज अग्रवाल, राकेश यादव, श्री मति जमुना पटवाल, वीरेंद्र चौहान, शर्मेन्द्र सिंह, वंशीधर पांडेय, मनोज राय, इस्तेफाक अंसारी, हरिशंकर याज्ञीक, गिरीश राय, मनोज गुणवंत, कैलाश सक्सेना, सुनील श्रीवास्तव तथा जनपद के समस्त शिक्षक सदस्यगण उपस्थित रहे।