उत्तराखंड में हाल में संपन्न हुए कांवड़ मेले में हुड़दंगियों की अगल से किए संपत्तियों के नुकसान की समीक्षा शुरू हो गई है। जिन संपत्तियों को तोड़ा, उसके नुकसान की भरपाई अब उन्हें ही करनी होगी।
प्रदेश में जुलाई महीने में शुरू हुआ कांवड़ मेला दो अगस्त तक चला। इस दौरान कांवड़ियों में शामिल हुड़दंगियों ने कई स्थानों पर बवाल और तोड़फोड़ की। इस दौरान सरकारी और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया। आईजी गढ़वाल रेंज ने बताया कि कांवड़ियों की तरफ से किए गए नुकसान की वीडियोग्राफी करने साथ ही कई मौके पर नाम और पते दर्ज किए गए हैं। अब संपत्तियों के नुकसान के आंकलन की प्रक्रिया वीडियोग्राफी के जरिये चल रही है। इनमें जितने नुकसान का आंकलन होगा, उसकी भरपाई की प्रक्रिया नुकसान करने वाल अगला शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के नाम पहले दर्ज हैं, उनके साथ ही नए लोगों का चिह्नीकरण उनके प्रयोग किए वाहनों के नंबर के आधार पर होगा।
