रुद्रपुर। नगर के वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रसेन गंगवार (चंदू) का जन्मदिन सिडकुल डाल स्थित चन्द्रसेन गंगवार के कार्यालय पर राष्ट्रीय नजरिया के सम्पादक अमन सिंह के नेतृत्व में सभी पत्रकारो ने केक काटकर कर बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।
वही पत्रकार चन्द्रसेन गंगवार को नगर के समाज सेवियों सहित पत्रकारों के द्वारा फोन, व्हाट्सएप, फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी गई एवं उनकी दीर्घायु की कामना की गई।बधाइयों का अंबार देखकर चन्द्रसेन गंगवार ने सभी समाज सेवियों, पत्रकार साथी एवं अपने सभी मित्रों को धन्यवाद प्रेषित किया।
इस दौरान अमन सिंह, जमील खान, सुरेंद्र शर्मा, भानू चुघ, किशन गंगवार, रामपाल धनगर, मुकेश गंगवार, रवि कुमार समेत अनेको पत्रकार मौजूद रहे।











