रूद्रपुर। बांग्लादेश में हिन्दुओं के साथ हो रही हिंसात्मक घटनाओं एवं राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए नगर के संवेदनशील, अति संवेदनशील क्षेत्रों के साथ ही अन्य क्षेत्रों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया जो कोतवाली से शुरू होकर रम्पुरा, प्रीत विहार, पहाड़गंज, भूतबंगला, खेड़ा, मुख्य बाजार क्षेत्रों से होकर गुजरा। एसएसआई अशोक कुमार व सी /108 बटालियन आरएएफ मेरठके द्वितीय कमान अधिकारी सुनील कुमार रंजन के नेतृत्व में निकले फ्लैग मार्च के माध्यम से सभी से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गई। फ्लैग मार्च में सी / 108 बटालियन के डिप्टी कमांडर प्रेम थापा व 31पीएसी की महिला टीम के साथ ही कोतवाली, समस्त थाना तथा चौकी के पुलिस कर्मी शामिल थे।
