राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

श्री राम के प्रति आपत्तिजनक भाषा बोलने वाले के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

रूद्रपुर। सोशल मीडिया की ऐप व्हाट्सएप पर करोड़ों देशवासियों के आराध्य प्रभु श्री रामचंद्र के प्रति आपत्तिजनक अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए वार्तालाप करने के आरोपी सिद्धांत जोशी के विरूद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यशपाल राजहंस प्रांत मंत्री गौ विभाग विश्व हिंदू परिषद ने दर्ज रपट में कहा है कि सोशल मीडिया की ऐप व्हाट्सएप पर करोड़ों देशवासियों के आराध्य प्रभु श्री रामचंद्र के प्रति आपत्तिजनक अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए वार्तालाप करने की रिकॉर्डिंग प्राप्त हुई जिसमें रुद्रपुर निवासी सिद्धांत जोशी द्वारा आराध्य प्रभु राम के प्रति अनुचित भाषा और शब्दों का उपयोग किया गया है जिससे स्पष्ट रूप से धार्मिक लोगों को ठेस पहुंचती है। उनका आरोप है कि सिद्धांत जोशी नाम का यह व्यक्ति ऑनलाइन क्लास के माध्यम से समाज में तंत्र मंत्र का प्रचार प्रसार करता है और हिंदू समाज के देवी देवताओं को पाखंड बताता है और अनैतिक भाषा का प्रयोग करते हुऐ समाज को बरगलाने के काम में लगा है। जिससे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल गौरक्षा दल के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोष है और हिंदू समाज में भी रोष व्याप्त है। पुलिस ने यशपाल राजहंस की तहरीर पर सिद्धांत जोशी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़