रुद्रपुर। सीपीयू कर्मी दो बाइक सबारो के लिए उस समय मसीहा बने जब सिडकुल चौक पर घायल अवस्था मे पड़े युवकों को अस्पताल पहुँचा कर उनकी जान बचाई। बताते चले कि कल रात्रि की घटना है जम्बो होक 2 को सूचना प्राप्त हुई कि दो बाइक सवार सिडकुल चौक पर घायल अवस्था में पड़े हुये है तभी ततपरता दिखाते हुये जंबो में नियुक्त दिनेश उप्रेती कांस्टेबल, गणेश धपोला कांस्टेबल, पूरन सिंह व हॉक 2 में नियुक्त हेड कांस्टेबल नारायण सिंह व हेड कांस्टेबल दीपक भट्ट द्वारा तुरन्त मौके पर पहुँच दोनों घायलों को बेहोशी की हालत में सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ उनका उपचार चल रहा हैं।
