रूद्रपुर। मुस्लिम समाज द्वारा आज ईद उल अजहा का पर्व हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर आज प्रातः नगर की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अता की गई। मुख्य नमाज मौहल्ला खेड़ा स्थित ईदगाह में आयोजित हुई जहां जामा मस्जिद के इमाम दानिश रजा मिसवाही ने ईद की नमाज अता करवा कर देश व समाज में भाईचारा, अमन चैन व खुशहाली दंुआयें की। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे के गले मिल ईद की मुबारकबाद दीं। इस दौरान एसपी मनोज कत्याल, कोतवाल धीरेन्द्र कुमार आदि पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे। इससे पूर्व डाग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ते द्वारा ईदगाह परिसर का बारीकी से निरीक्षण भी किया गया। इस मौके पर जाहिद रजा रिजवी, बाबू खान, परवेज अहमद, सलीम खान, नदीम खान, शाहिद रजा, डा. शाहखान राजशाही, फखरूद्दीन, जावेद खान, अख्तर अली, लियाकत खान, अबरार हुसैन, उमर अली, फैजान अहमद सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा ईद के मौके पर कुर्बानी की रस्म भी अदा की गई।
हल्द्वानी। यहां ईद उल अजहा का पर्व शानौशौकत से मनाया गया। ईदगाह सहित सभी मस्जिदों में प्रातः ईद की नमाज पढ़ी गई। जामा मस्जिद, ईदगाह, आस्ताना जहांगीरी मस्जिद, मस्जिद चिराग अली शाह बाबा, जलाल शाह बाबा मस्जिद कसावान, इंदिरा नगर बड़ी मस्जिद, ताज मस्जिद, अक्कानी मस्जिद, गफ्फारी मस्जिद व बिलाली मस्जिद के साथ ही काठगोदाम की ईदगाह मस्जिद में बड़ी सेख्या में प9हुंचे अकीदतमंदों ने नमाज अता कर अमन चैन की दुआऐं मांगी। इस दौरान सभी मस्जिदों में सुरक्षा के पूरे इंतजाम किये गये थे। नमाज के बाद जहां मुस्लिम समज के लोगों ने गले मिल एक दूसरे को ईद की बधाई दी तो वहीं विभिन्न संगठनों से जुड़े तमाम लोगों ने भी नमाज स्थल पर पहुंचकर मुस्लिम समाज के लाों के गले मिल उन्हें ईद की मुबारकबाद दी।
