राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

तीन दिवसीय औद्योगिक प्रदर्शनी 19 जून से, 150 से अधिक लगेंगे स्टोल

रूद्रपुर। तीन दिवसीय औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन आगामी 19 जून से 21 जून तक होटल आर्क में किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए केजीसीसीआई अध्यक्ष अशोक बंसल, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनूप सिंह, सिडकुल इंटरप्रेन्योर वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष श्रीकर सिन्हा व इवेंट आयोजक द्रोणाचार्य शकील ने बताया कियह संस्करण पूर्व में आयोजित प्रदर्शनियों में से सबसे बड़ी प्रदर्शनी है जिसमें 150 से अधिक स्टाल लगाई जाएंगी। जिनमें रुद्रपुर, पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश से आई इंडस्ट्रियों की तरफ से स्टाल लगाए जा रहे हैं। तीन दिन तक चलने वाले इस एक्सपो में देश विदेश के 10 हजार से अधिक उद्योगपति हिस्सा लेंगे। एक्सपो में मशीन टूल, वेल्डि कटिंग टूल, सीएनजी मशीन, न्यूमैटिक उपकरण, प्रदूषण नियंत्रण यत्र, इलेक्ट्रिकल उपकरण, सोलर उपकरण, लाइटें, रोबोटिक टूल, मटीरियल हैंडलिंग उपकरण, जनरेटर कंप्रेशर पावर टूल, एलईडी लाइटें, हाइड्रोलिक उपकरण के साथ दर्जनों तरह के उपकरणों को शामिल किया गया है।

वही, द्रोणाचार्य इवेंट्स के निदेशक शकील खान ने बताया कि 19 जून से 21 जून तक चलने वाली उक्त औद्योगिक प्रदर्शनी मे धातु निर्माण से जुड़ी तकनीक जैसे हाईस्पीड लेजर कटिंग मशीन, शीट मेटल वर्किंग, वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडिंग मशीन, जोइनिंग प्रोसेस के अलावा उद्योगों में इस्तेमाल होने वाले रोजमर्रा के उपकरण जैसे कम्प्रेसर, जनरेटर, ट्रांसफार्मर, कंट्रोल पैनल तार इत्यादि मशीन बनाने वाली दर्जनों कम्पनियां भी अपने स्टॉल लगाने वाली हैं।

इस दौरान राजेश मिश्रा, कुलदीप कुंतल, दीपक चौधरी, समन्वयक संतोष पाण्डेय, आर.के.बत्रा, आशुतोष शर्मा, विकास पाण्डेय समेत अनेक उद्योगपति उपस्थित थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़