राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

छत से गिरकर सिडकुल कर्मी की मौत

रूद्रपुर । गत रात्रि सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक की रात्रि में सोने के दौरान छत से गिर जाने से मौत हो गई। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मूल रूप से ग्राम शाहीगंज झारखण्ड निवासी 30 वर्षीय शिवकुमार रविदास पुत्र राजेन रविदास यहां करीब तीन वर्ष से गंगापुर मार्ग पर परिवार के साथ किरायेदार के रूप में रहकर सिडकुल की श्री बालाजी फैक्ट्री में काम करता था। बताया जाता है कि गत दिवस वह ड्यूटी कर घर वापस आया और रात्रि में खाना खाकर सोने के लिए छत पर चला गया। रात्रि लगभग एक बजे वह असंतुलित होकर छत से नीचे आ गिरा। आवाज सुनकर परिजनों के साथ अन्य लोग भी वहां आ पहुंचे। आनन फानन में शिव कुमार को उपचार के लिए तत्काल जिला चिकित्यसालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने चिकित्सालय पहुंचकर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली और शव अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के परिवार में पत्नी व दो बच्चे बताये जा रहे हैं। घटना संे परिजनों में कोहराम मचा है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़