नानकमत्ता। नगर के मुख्य चौराहे पर नाथूराम ओमप्रकाश किराना स्टोर की ऊपर की बिल्डिंग में आग लग गई। स्कूल के पढ़ने वाले बच्चों ने दुकान स्वामी को इसकी जानकारी दी। देखते देखते बिल्डिंग में आग ने विकराल रूप ले लिया। दुकानों के बाहर व्यापारियों की भीड़ एकत्रित हो गई। आनन फानन में व्यापारियों ने पानी डालकर आग को काबू पा लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग किस कारणों से लगी यह पता नहीं चल पाया। बिल्डिंग पर नुकसान होने से बाल बाल बच गयाA
