राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

निवर्तमान रामपाल की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल से रैफर

रूद्रपुर। मारपीट की घटना के बाद जिला अस्पताल में भर्ती निवर्तमान मेयर रामपाल की देर रात तबियत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल से रैफर कर दिया गया जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है। बता दें शक्ति विहार में कांग्रेस नेता के साथ हुई मारपीट के बाद निवर्तमान मेयर रामपाल जिला अस्पताल भर्ती हुए थे। जहां उनकी तबियत में सुधार नहीं हुआ। तबियत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल से हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। जिसके बाद उन्हें किच्छा रोड स्थित मेडिसिटी हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि चोट के कारण रामपाल की पसलियों में दर्द है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत के साथ ही बीपी भी बढ़ गया है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़