राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों से 150 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

रूद्रपुर। सिकाई कराटे एसोसिएशन उधम सिंह नगर के तत्वावधान में बजाज कॉलेज ऑफ मेनेजमेंट एवं टेक्नोलॉजी चीनी मिल रोड गदरपुर में द्वितीय सिकाई जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमे नानकमता, खटीमा, सितारगंज, रुद्रपुर, गदरपुर, काशीपुर, बाजपुर, जसपुर क्षेत्र के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बजाज कॉलेज ऑफ मेनेजमेंट एवं टेक्नोलॉजी के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन बजाज, अनमोल बजाज , कुमाऊँ यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ नागेन्द्र प्रसाद शर्मा द्वारा सरस्वती मां चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर एवं कोचों से परिचय प्राप्त कर किया। सिकाई उधम सिंह नगर के चेयरमैन रजनीश गोयल, अध्यक्ष मुदित अग्रवाल, महासचिव संन्सह शांति चौधरी आनंद, कोषाध्यक्ष सेन्स कृष्ण कुमार एवं सिकाई उत्तराखण्ड के महासचिव सेन्सर मिंटू कुमार सैनी ने सभी अतिथियों का बैच लगाकर एवं सरोपा पहनाकर स्वागत किया रुद्र मानव शिक्षा कल्याण समिति के होनहार बच्चों के द्वारा डांस की प्रस्तुति देकर सभी अतिथियों का मन मोह लिया। सभी खिलाडियोंका विभिन्न आयु वर्ग भार वर्गममैच हुए, जिसमें खिलाड़ियोंने अपने वर्ग में स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक जीते।

समापन समारोह में पहुंचे अतिथि द्रोण कॉलेज ऑफ नर्सिंग के मैनेजिंग डायरेक्टर विजय भूषण गर्ग, सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल डायरेक्टर महेश मित्तल, रेणुका खटीमा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय ट्रॉफी दशमेश स्पोर्ट्स अकादमी रुद्रपुर की टीम विजेता रही। तृतीय ट्रॉफी पर नटराज मार्शल आर्ट एवं पब्लिक स्कूल प्रबंधक समीर उपाध्याय द्वारा सभी खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सेन्सइ कृष्ण कुमार द्वारा टीम ट्रॉफी की घोषणा की गई। जिसमें शिवा मार्शल अकादमी चकरपुर डांस योगा अकादमी ने अपना कब्जा जमाया। अतिथियों के द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया सभी कोच को बधाई दी। सभी कोच को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़