बाजपुर। नेशनललिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की एक बैठक का आयोजन दोराहा बाजपुर के निजी होटल में की गई। बैठक की अध्यक्षता बाजपुर अध्यक्ष आशु अहमद ने की। वही कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में पहुँचे नेशनललिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चंद भट्ट। वही प्रदेश अध्यक्ष भट्ट का बाजपुर के पत्रकारों ने बुके भेट कर व फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में यूनियन के द्वारा किये गये कार्यो को लेकर चर्चा की गई, वही प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र भट्ट, ने सभी पत्रकारों से संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विचार-विमर्श किया, संगठन से संबंधित बिंदुओं पर विचार विमर्श हुआ। प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र भट्ट, ने सभी पत्रकारों के हितों के संबंध में भी चर्चा की।
बाजपुर अध्यक्ष आशु अहमद ने कहा कि प्रत्येक माह के प्रारंभ में मासिक बैठक सुनिश्चित करें व आशु ने कहा कि पत्रकार हित के लिये वह हमेशा तत्पर खड़े रहेंगे।
वही, इस दौरान यूनियन से जुड़े नवनियुक्त पत्रकारों को प्रेस कार्ड पहनाकर सम्मानित किया।
इस दौरान शयाम लाल गर्ग, पूर्व अध्यक्ष दीपक शर्मा, पंकज वर्मा,परबेजूल हसन, कौनेन सैफी, नौशाद रजा गुड्डू , सलमान खान, शाहरुख मिया आदि मौजूद रहे।

