राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

विश्व हिंदू परिषद के विशेष संपर्क प्रमुख बने डॉ. कपिल शर्मा

रूद्रपुर। विश्व हिंदू परिषद की दो दिवसीय प्रांत बैठक देहरादून में रविवार को संपन्न हुई जिसमें उत्तराखंड प्रांत के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी कार्यक्रम और योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चाएं हुई और प्रांत के विभिन्न क्षेत्रों के समाज के संभ्रांत व्यक्तियों को नवीन दायित्व प्रदान किया गया। जिला उधम सिंह नगर की नवीन दायित्वों की घोषणा के तहत शैली बंसल को जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, डॉ कपिल शर्मा को जिला विशेष संपर्क प्रमुख, जुगल बल्लभ गोस्वामी जिला विधि प्रकोष्ठ संयोजक, रमेश सिंह बिष्ट जिला संयोजक बजरंग दल, बाबू गिरी जिला धर्माचार्य प्रमुख, भुवन जोशी जिला मठ मंदिर प्रमुख, डॉ आई पी मौर्य जिला सेवा प्रमुख, डॉक्टर सुरेंद्र विक्रम सह जिला प्रचार प्रसार प्रमुख, राजेंद्र भट्ट जिला समरसता प्रमुख, हरीश जेटली सह जिला विशेष संपर्क प्रमुख की घोषणा प्रांत के प्रांत मंत्री डॉ विपिन द्वारा की गई। इस अवसर पर सभी ने नवीन पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़