राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

राज्य स्तरीय कराटे ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम खम

सबजूनियर, कैडेट, जूनियर, सीनियर कैटेगरी की काता व कुमिते स्पर्धा में जीते खिलाड़ियों ने पदक

रुद्रपुर। एमेच्योर कराटे-डू एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से उत्तराखंड राज्य कराटे टीम का सिलेक्शन ट्रायल रविवार को श्री दुर्गा मंदिर धर्मशाला रुद्रपुर में संपन्न हुआ। 

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री दुर्गा मंदिर धर्मशाला सभा के मैनेजर शेखर सक्सेना, एमेच्योर कराटे-डू एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव सिहान किशोर सिंह, आयोजक सचिव व तकनीकी निदेशक ऋषि पाल भारती द्वारा सभी खिलाड़ी से परिचय प्राप्त कर किया गया।

मुख्य अतिथि शेखर सक्सेना ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन खेलों द्वारा बालकों में त्वरित निर्णय क्षमता , वस्तुओं की जानकारी , समायोजन , समन्वय , सद्भाव , साहस , सहअस्तित्व जैसे गुणों का स्वभाव में स्वतः ही विकास हो जाता है। आगे उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सिहान किशोर सिंह ने बताया कि दिनांक 10 से 12 अगस्त 2023 को तेलंगाना हैदराबाद में एकेएफआई नेशनल कराटे फेडरेशन के तत्वावाधान में चतुर्थ एनकेएफआई नेशनल कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है, जिसमें प्रतिभाग करने के लिए उत्तराखंड राज्य स्तरीय कराटे टीम सिलेक्शन ट्रायल लिया गया। ट्रायल में उत्तराखंड राज्य के लगभग 80 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर विभिन्न आयु वर्गो की काता व कुमिते स्पर्धा मैं अपना जौहर दिखाते हुए अपनी जगह सुनिश्चित की।

सब जूनियर बालिका वर्ग काता इवेंट में गीतिका अरोरा ने स्वर्ण पदक, अंशिका शर्मा ने रजत पदक, मेरा नारंग ने कांस्य पदक, कैडेट बालिका वर्ग काता इवेंट में लवली विश्वकर्मा ने स्वर्ण पदक, सारा जीना ने रजत पदक, सृष्टि वशिष्ट ने कांस्य पदक एवं कैरेट बालक वर्ग काता इवेंट में वंश थापा ने स्वर्ण पदक, सुमित शर्मा ने रजत पदक व अमन वंश वालों ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 

सब जूनियर बालिका वर्ग कुमीते स्पर्धा में सरानीया, शिवानिया गोस्वामी, अंशिका शर्मा, उपासना मदान, सृष्टि वशिष्ठ, सारा जीना ने स्वर्ण पदक, दक्षिका दांगी, चारू शर्मा, वेदांशी पाठक, गीतिका अरोरा, मीरा नारंग, मनस्वी धामी ने रजत पदक, सहजल नारंग ने कांस्य पदक प्राप्त किया। कैडेट बालिका वर्ग कुमीते स्पर्धा में साक्षी पंत, माही कोरंगा ने स्वर्ण पदक, रश्मि, तनु ने रजत व सोनम कोहली ने कांस्य पदक जीता। जूनियर बालिका वर्ग कुमीते स्पर्धा में लवली विश्वकर्मा ने स्वर्ण, दिशा ने रजत एवं सीनियर बालिका वर्ग कुमीते स्पर्धा में शिवानी ने स्वर्ण गलोरी ने रजत पदक प्राप्त किये।

सब जूनियर बालक वर्ग कुमीते स्पर्धा में आरव दांगी, हार्दिक जोशी, अभिनव, लक्ष्य परगई, रोहन सिंह, जय नारायण, गौरव चंद, बबलू सिंह ने स्वर्ण पदक, कार्तिकेय शर्मा, पारस चंद, चिराग कुमार, शिवम भट्ट, हर्ष पाठक, हर्ष पाल, सुमित शर्मा, सूरज भट्ट ने रजत पदक व दक्ष अरोरा, अर्नव गौड़, लव भट्ट, कार्तिक, पीयूष भट्ट, अमन सिंह, गौरव दास, तेजस ध्यानी ने कांस्य पदक प्राप्त किये। कैडेट बालक वर्ग कुमीते स्पर्धा में रोहित भट्ट, शिवम शर्मा, वंश बिष्ट ने स्वर्ण पदक, वंश थापा, जतिन कुमार, रौनक शर्मा ने रजत पदक, दक्ष मेवाड़ा, कौशल मेहता ने कांस्य पदक व जूनियर वर्ग में गुलशन कुमार ने स्वर्ण, आयुष राणा ने रजत पदक एवं सीनियर बालक वर्ग में मींकू ठाकुर में स्वर्ण, मनी अरोड़ा ने रजत पदक प्राप्त किए।

आयोजक सचिव ऋषि पाल भारती ने बताया कि राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को एक सप्ताह का निःशुल्क कराटे प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर काता व कुमिते की गहन तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे सभी खिलाड़ी अपने खेल का शानदार प्रदर्शन दिखाकर उत्तराखंड राज्य व जनपद का नाम रोशन कर सकें। निर्णायक भूमिका में हिमा भट्ट, कंचन बसेरा, रुनु शर्मा, आकृति कौर, लवीश विश्वकर्मा शामिल रहे। 

इस मौके पर चेतन धीर, शालिनी शर्मा, जय प्रकाश, अभिषेक राजपूत, विक्रम सिंह, क्षितिज सिंह, अंकित चंदेल, हैप्पी सिंह, बलविंदर सिंह, कताक्षा कौर, सहित अनेकों अभिभावक गण मौजूद रहे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़