राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

महाराणा प्रताप जयंती पर रक्तदान शिविर में 28 लोगों ने रक्तदान किया

(G-वार्ता)

बाजपुर।महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर  के एफ बी ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश कुमार एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष  केलाखेड़ा मंडल महेंद्र कालरा रहे।जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर में  28 रक्त दाताओं ने रक्तदान किया। भाजपा नेता राजेश कुमार ने युवाओं से  वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के जीवन से  प्रेरणा लेने की बात कही।युवा राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने बताया  युवा क्षत्रिय महासभा समस्त समाज के उत्थान के लिए समय समय पर कार्य करती है।रक्तदान शिविर का आयोजन महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर भाजपा केलाखेड़ा मंडल के तत्वाधान में किया गया। इस अवसर पर  ब्लड बैंक संचालक विभूति भूषण ,किसान मोर्चा के अध्यक्ष बलदेव सिंह बडैच , हरप्रीत सिंह पन्नू,राकेश गुप्ता, हेमचंद कांडपाल,देवेंद्र प्रजापति, मोहम्मद तकमील, मोहम्मद नासिर, शोभित कंबोज,शोभित लंबरदार,अमित चौहान, रितेश शर्मा, प्रमोद दिवाकर, जगजीत सिंह, नरेश कश्यप ,देवेंद्र सिंह ,रवि ठाकुर, उदित रावत, पंकज चौबे, ठाकुर विशाल सिंह, जसजीत  पन्नू, रवि चौधरी, अमन बंसल ,दीपक नेगी,अजय ठाकुर सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़