(G-वार्ता)
बाजपुर। ग्राम हजीरा में स्वच्छता अभियान के तहत डस्टबिन वितरित किए,ग्राम प्रधान एवं प्रधान संघ की अध्यक्ष रजनी शर्मा,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा द्वारा ग्रामीणों को डस्टबिन वितरण किए गए। ग्राम प्रधान एवं ग्राम प्रधान संघ की अध्यक्ष रजनी शर्मा ने कहा ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान के तहत डस्टबिन का वितरण किया गया है जिससे ग्राम को स्वच्छ बनाया जा सके कुआं कचरे की परेशानियों को देखते हुए डस्टबिन वितरण किए गए हैं।उन्होंने सभी ग्रामीण महिलाओं से स्वच्छता अभियान मिशन का पालन करने का अनुरोध किया। इस दौरान रघुवीर सिंह उप प्रधान अनमोल शर्मा,मंगल सिंह विशाल अफसर अली ,पूर्णिमा देवी,धनो देवी,तुलसी देवी,देवकी देवी,जगदीश आदि उपस्थित रहे।
