(G-वार्ता)
बाजपुर। रामनगर में स्थित छोई में बरसों पुराना मनीराम बाबा का मंदिर हजारों हजार बुक्सा जनजाति समाज के आस्था का केंद्र है।उसे वन विभाग द्वारा तोड़ने की खबर से बाजपुर विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रामनगर डीएफओ प्रकाश चंद आर्य से भाजपा प्रत्याशी विधानसभा बाजपुर राजेश कुमार के नेतृत्व में मंदिर समिति एवं बुक्सा जनजाति समाज के लोगों द्वारा मिलकर आस्था के केंद्र को ना तोड़े जाने के लिए मांग पत्र देकर निवेदन किया साथ ही मंदिर की ऐतिहासिक पौराणिकता के साक्ष्य भी दिए है। समस्त विषय का संज्ञान ले डीएफओ तराई पश्चमी प्रकाश चंद आर्य द्वारा हजारों लोगों के आस्था के प्रतीक मनीराम बाबा के मंदिर को किसी भी प्रकार की हानि नहीं होने के लिए आश्वस्त किया है।इस मौके पर बाबू सिंह तोमर अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री राकेश सिंह,अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकुमार, समाज सेवी महेंद्रसिंह,नरेश सिंह स्वरूप सिंह,धर्म सिंह,जीत सिंह,हीरा प्रधान, चंदा बाबा, पूरन सिंह, चंद्र सिंह, कमलजीत सिंह, खुशाल सिंह, रमेश सिंह,श्याम सिंह, प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा कमलेश कुमार, राकेश गुप्ता, अमित चौहान, रितेश शर्मा, करमजीत सिंह,आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
