राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

बेगुल नदी को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

रुद्रपुर। शांति कॉलोनी वार्ड नंबर 16 रुद्रपुर के निवासी राम प्रकाश ने एक प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी को सौपा जिसमें उन्होंने बेगुल नदी नगर निगर रुद्रपुर शान्ति कॉलोनी वार्ड न. 16 राजस्व ग्राम फाजिलपुर महरौला में स्थित प्रवाहितचदी अतिक्रमण मुक्त कर पुनः अपने स्थान पर लाने के अतिक्रमाणित नालो और नहरों को खुलवाने की मांग की, जिलाधिकारी को सौपे पत्र में उन्होंने बताया की उनके द्वारा दिनांक 17/05/2024 व 30/7/2024 को नदी नालो नहरों को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु पूर्व में भी एक प्रार्थना पत्र दे चुके हैं वही उन्होंने पत्र में यहाँ भी लिखा कि माननीय उच्च मायालय नैनीताल उत्तराखण्ड द्वारा भी नदी नालों को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए हैं उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नदी के सहायक निवाची नालो को पार कर नदी का मूल स्वरूप स्थानांतरण करके कुछ अधिकारियों की मिली भगत से अवैध कॉलोनी का निर्माण बहुत तेजी से अनैतिक रूप से कर रहे हैं, उक्त कॉलोनी में से जिसका मुझे संज्ञान है उसमें एक शारदा एनक्लेव भी शामिल जिसमे अभी वर्तमान में लगातार नए मकान का निर्माण तक बहुत तेजी से किया जा रहा है, जिस पर अभी वर्तमान तक शून्यात्मक कारवाई विभाग द्वारा नही की गई है। उन्होंने पत्र में पूरी स्थिति की जांच कर कार्यवाही की मांग की।




Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़