राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

अरोरा परिवार को ढ़ांढ़स बँधाने पहुँचे पूर्व केंद्रीय मंत्री नकवी व औलख

(G-वार्ता)

बाजपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप अरोरा व अनिल अरोरा के पिता के निधन पर पूर्व केन्द्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी व उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई राज्यमंत्री स. बलदेव सिंह औलख ने बाजपुर के मौ. पहाड़ी काॅलोनी स्थित अरोरा निवास पर पहुँचकर शोक व्यक्त किया व अरोरा परिवार को ढ़ांढ़स बँधाया। इस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री नकवी ने स्व. शिवलाल अरोरा के निधन को समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। यहाँ बता दें कि वरिष्ठ भाजपा नेता व स्वार बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप अरोरा के पिता स्व. शिवलाल अरोरा का विगत 22 जनवरी को निधन हो गया था। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के पैक्सपैड चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल, रामपुर जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, रामपुर भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कपिल आर्य, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामपुर दीप गोयल, मसवासी के पूर्व चेयरमैन डाॅ. महेश मौर्य, वरिष्ठ भाजपा नेत्री डौली रंधावा, अमृता खन्ना, भजन लाल चन्द्रा, जागेश्वर दयाल, पन्नालाल सैनी, नामित सभासद विमल शर्मा, भाजपा मण्डल मंत्री हेम काण्डपाल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के इदरीश अहमद आदि थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़