राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

पानी निकासी को लेकर 3 पक्षों में चले जमकर पत्थर लाठी-डंडे, आधा दर्जन लोग गंभीर

(G-वार्ता)

बाजपुर। गुरु गांव में नाली के पानी की निकासी को लेकर 3 पक्षों में जमकर हुई मारपीट पथराव एक युवक की चाकू से नाक काट दी तीनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल व घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।वहीं तीनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए कोतवाली में कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।ग्राम टांडा गुरु गांव विक्रमपुर निवासी भजन सिंह पुत्र जगदीश सिंह ने कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी को तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया अपने घर के सामने मेन रोड पर खड़ा था शमशेर सिंह पुत्र विशंभर सिंह व आशा पत्नी शमशेर सिंह हेलमेट लगाकर मोटरसाइकिल से मेरे पास आए और गाली गलौज करने लगे आशा मारपीट करने लगी और शमशेर सिंह ने मेरे ऊपर चाकू से हमला कर दिया जिससे मेरी नाक काट दी। तथा मेहर सिंह के हाथ में चाकू से हाथ पर वार किया जिसमें मेरा हाथ भी काट दिया गया मेरी कमर पर भी कई बार किए। शमशेर सिंह के साथी मोहन सिंह पुत्र मानसिंह,आशा देवी पत्नी मोहन सिंह,कृपाल सिंह पुत्र मोहन सिंह,नीतू देवी पत्नी कृपाल सिंह,मना देवी पत्नी नंदराम,धीर सिंह पुत्र नंदराम ने हथियारों से लैस होकर मेरे ऊपर जानलेवा हमला किया जिस पर गंभीर रूप से घायल कर दिया और लहूलुहान कर दिया।घायल को सीएचसी  में भर्ती कराया गया। पुलिस द्वारा मेडिकल कराते हुए निष्पक्ष जांच कर मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया।दूसरा पक्ष गुरु गांव विक्रमपुर निवासी शमशेर सिंह पुत्र विशंभर सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया नाली का पानी सड़क की ओर बह रहा था तभी सरवन सिंह पुत्र दौलत सिंह,ओमवती पत्नी सरवन सिंह उसके पुत्र संजय सिंह ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा तू यहां से पानी निकालेगा तो तुझे जान से मार देंगे। मोटरसाइकिल से कोतवाली की तरफ आ रहा था तभी घर के सामने रास्ते में मेरी पत्नी को घेर लिया भजन सिंह पुत्र जगदीश सिंह,ओमप्रकाश पुत्र मेहर सिंह,सोनू सिंह पुत्र सुरेश सिंह मेरी पत्नी पर धारदार हथियार एवं चाकू से जानलेवा हमला कर दिया और कानों के कुंडल मंगलसूत्र गले से खींच कर ले आते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।पीड़ित न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। तीसरा पक्ष टांडा गुरु गांव विक्रमपुर निवासी संजय राठौर पुत्र सरवन सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया मेरे घर के सामने नाली बनी हुई है शमशेर सिंह पुत्र विशंभर सिंह के घर का पानी आता है नाली से ऊपर होकर घर में घुस जाता है पानी को लेकर शमशेर सिंह से शिकायत की तो गाली गलौज करने लगा शमशेर सिंह ने अपने परिवार के माया देवी, आशा देवी,मोहन सिंह,नीतू देवी,मना देवी,दीप सिंह आदि अपनी छत के ऊपर चढ़कर ईट और पत्थरों से हमला कर रहे थे जिसमें मेरी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई सीएचसी में भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।पीडि़त न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़