(G-वार्ता)
बाजपुर। संयुक्त किसान मोर्चा के किसान नेता भूमि बचाओ आंदोलन के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के बजट में किसानों के लिए कोई महत्वपूर्ण घोषणा नहीं की गई मात्र किसान सम्मान निधि को ही उपलब्धि के तौर पर गिनाया जा रहा है जबकि किसान सम्मान निधि में कोई बढ़ोतरी भी नहीं की गई यह बजट किसानों मजदूरों व आम आदमी के लिए बेहद निराशाजनक है महंगाई की मार झेल रहे आम उपभोक्ताओं को कोई राहत इस बजट से मिलती हुई नहीं दिखाई दे रही है। बजट में सरकार द्वारा जो बड़े-बड़े दावे किए गए हैं सत्यता के पैमाने पर बजट में कोई दम नहीं दिखाई देता जबकि सरकार बड़े-बड़े दावे करके अपनी पीठ थपथपा रही है। हवा हवाई दावों से भरपूर लॉलीपॉप बजट आया है।
