(G-वार्ता)
बाजपुर। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित वर्ग उत्थान समिति के प्रदेश सचिव एडवोकेट सूरज सागर ने रेल मंत्री भारत सरकार को पत्र भेजकर चकरपुर के अंडरपास कि जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग की है।सागर ने पत्र में लिखा है कि क्षेत्रवासियों की जनता को राहत देने के लिए अंडरपास का निर्माण किया गया परंतु अंडरपास के निर्माण के साथ ही एक नई समस्या अंडर पास में जलभराव ने भी जन्म ले लिया जिसके कारण अंडरपास बनाने का कोई उचित लाभ क्षेत्र की जनता को नहीं मिला उक्त जलभराव के कारण क्षेत्र के लोग जलभराव में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सागर ने पत्र की प्रतिलिपि आयुक्त कुमाऊं मंडल, जिला अधिकारी उधम सिंह नगर, उप जिला अधिकारी और अधिशासी अभियंता बाजपुर को भी भेजकर इसके स्थाई समाधान की मांग की है।
