(G-वार्ता)
बाजपुर। ग्राम इटव्वा निवासी अमरो भाई पत्नी महेंद्र सिंह ने वन्नाखेड़ा चौकी में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया मेरा पौत्र विजय सिंह लगभग 14 वर्षीय गजरौला इंटर कॉलेज में कक्षा 9वी में पढ़ रहा है ठंड होने के कारण आज लेट हो गया था जिस पर प्रधानाचार्य एनएच पांडे के निर्देश पर चौकीदार द्वारा गेट बंद कर दिया गया था। विजय ने चौकीदार से गेट खोलने के लिए कहा लेकिन गेट कॉलेज का नहीं खोला गया उसके साथ और भी बच्चे गेट खोलने का इंतजार कर रहे थे। इतने में ही प्रधानाचार्य के साथ में अन्य टीचर भी आकर कहने लगे तुम लोग अपने घर चले जाओ आज गेट नहीं खुलेगा।अमरो भाई ने बताया प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के कहने पर बाहर के तीन चार लड़कों ने विजय सिंह के साथ गाली गलौज कर कपड़े फ़ढ़ते हुए जमकर मारपीट की जो कि बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं ।पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
