राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

चेयरमैन गित्ते ने प्लेटफार्म व ओवरब्रिज निर्माण को रेलवे को लिखा पत्र

(G-वार्ता)

बाजपुर। नगर पालिका परिषद बाजपुर के अध्यक्ष गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने पूर्वोत्तर रेलवे के मण्डलीय रेल प्रबंधक को पत्र प्रेषित कर बाजपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा हेतु प्लेटफार्म व ओवरब्रिज निर्माण करवाये जाने की माँग की हैं। पत्र में चेयरमैन गित्ते ने कहा है कि रेलवे विभाग द्वारा बाजपुर रेलवे स्टेशन का जीर्णोध्दार किया जा रहा है। जिसमें एक ओर प्लेटफार्म न होने के कारण यात्रियों को चढ़ने व उतरने में भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ता हैं। एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म आने-जाने हेतु ओवरब्रिज भी नहीं हैं। जिसके चलते यात्रियों को भारी फजीहत उठानी पड़ती हैं। चेयरमैन गित्ते में जनहितार्थ प्लेटफार्म व ओवरब्रिज निर्माण कराये जाने की माँग की हैं।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़