राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

रुद्रपुर: आठ लोगों पर गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी, जल्द होंगे जिला बदर

(G-वार्ता)
रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस हर अपराधी पर सलाखों के पीछे भेज रही है। जिले में ईनामी बदमाशो की धरपकड़ हो रही रही है, तो पेशेवर अपराधियों पर गैंगस्टर, गुंडा एक्ट लगाया जा रहा। एसएसपी मंजूनाथ टीसी की इसी पहल के तहत रुद्रपुर कोतवाली पुलिस भी आठ पेशेवर अपराधियों पर गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी कर रही है, जिन लोगों पर गुंडा एक्ट लगेगा उनमें अनमोल बांग पुत्र अशोक बांगा निवासी मल्सा गिरधरपुरा, सेठ सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी बिंदुखेडा, जसबंत सिंह पुत्र योगेन्द्र सिंह निवासी सिबांडा,अमित कक्कड़ पुत्र बिहारी लाल निवासी घासमंडी, आशीष निवासी इंद्रा कालौनी, मलकीत पुत्र शमशेर सिंह निवासी बिंदु खेड़ा, भूप सिंह पुत्र कुंवर सिंह निवासी अम्बरपुर, कर्मवीर निवासी सुभाष कालौनी शामिल हैं। कोतवाल विक्रम सिंह राठौर ने बताया की सभी पेशेवर अपराधी है। आरोपियों पर गुंडा एक्ट की संस्तुति कर डीएम कार्यालय से अनुमति मांगी गयी है, शीघ्र ही अनुमति मिलने पर आरोपियों पर गुंडा एक्ट लगाकर उन्हें जिलाबदर किया जायेगा।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़