(G-वार्ता)
बाजपुर। बाजपुर सहकारी क्रय विक्रय समिति लि. के 57 वें वार्षिक अधिवेशन में समिति सदस्यों को 16 प्रतिशत लाभांश दिये जाने की घोषणा की गई। अधिवेशन की अध्यक्षता कर रहे समिति अध्यक्ष कै. शिवराज सिंह बिष्ट ने कहा कि बाजपुर की क्रय विक्रय सहकारी समिति उत्तराखण्ड राज्य की एकमात्र समिति है, जो उत्तरोत्तर प्रगति की ओर अग्रसर है। समिति अपने सदस्यों को उर्वरक एवं उपभोक्ता वस्तुओं की आपूर्ति कराकर लाभान्वित करती आ रही है। अधिवेशन में समिति के पूर्व अध्यक्ष रवि सरना ने समिति की जर्जर बिल्डिंग का जीर्णोध्दार कराये जाने, समिति की आय बढ़ोत्तरी वास्ते समिति परिसर में सी.एन.जी. पम्प स्थापित किये जाने, फास्टफूड पार्क बनाये जाने।नामित सभासद विमल शर्मा ने पानी निकासी हेतु नाला निर्माण कराये जाने, समिति संचालक गुलाम मुस्तफा ने समिति में पूर्णकालिक सचिव की तैनाती किये जाने का प्रस्ताव रखा।समिति सचिव व अपर जिला सहकारी अधिकारी एच.सी. सती द्वारा वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि समिति द्वारा 7.46 लाख रूपये का शुध्द लाभ अर्जित किया गया है। समिति सदस्यों को 16 प्रतिशत लाभांश वितरित किया जाएगा। अधिवेशन में समिति उपाध्यक्ष सतपाल सिंह संधू, संचालक बलजिन्दर सिंह गिल, अनमोल शर्मा, शशीबाला सरना, गुलाम मुस्तफा, एडीओ सहकारिता नीरज पाण्डे, समिति लिपिक मिट्ठन लाल, नरेश कुमार, विक्रेता राम सिंह, तौफीक अहमद, हरपाल सिंह, देवेश प्रताप सिंह, पम्मी ठाकुर, पप्पू कोहली, सुनील शर्मा, राजेन्द्र अग्रवाल, दीपक श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार, मौ. रफी, गुरदचरन बेदी, शांति प्रसाद यादव, विशाल बंसल, राकेश बंसल, धर्मेन्द्र अग्रवाल आदि थे।
