(G-वार्ता)
गदरपुर। अखिल हिंदू परिषद एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष का उनके द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे जोरदार अभियान पर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया l अखिल हिंदू परिषद के प्रदेशध्यक्ष डॉ.आर.के.महाजन के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाना परिसर पहुंचे और थानाध्यक्ष राजेश पांडे को स्मृति चिन्ह भेंट किया डॉ. महाजन का कहना था कि अपने अल्प कार्यकाल के दौरान थानाध्यक्ष द्वारा नशे के सौदागरों पर कड़ी नकेल कसे जाने से क्षेत्र में नशा मुक्त अभियान को गति मिली है उन्होंने आस जताई कि अतिशीघ्र गदरपुर क्षेत्र नशा मुक्त होगा और नई पीढ़ी को नशे के गर्त में धकेलने वाले अराजक तत्वों के मंसूबे फेल होंगे थानाध्यक्ष द्वारा भी धन्यवाद करते हुए सभी का अपेक्षित सहयोग मांगा ताकि क्षेत्र को नशा एवं अपराध मुक्त किया जा सके l इस मौके पर अमित धींगड़ा, हरचरण सिंह,गोपाल सिंह, राजकुमार,मिंटू रस्तोगी,मुकेश कुमार,गुरदीप सिंह,रमेश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
