राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत दो लोग गिरफ्तार, 1711 नशीले इंजेक्शन बरामद

 


(G-वार्ता)

गदरपुर। पुलिस अधीक्षक काशीपुर चन्द्र मोहन सिंह ने गदरपुर थाने में नशीले कारोबार करने वालों का बड़ा खुलासा किया है। एसएसपी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस महोदय द्वारा जनपद में नशे के कारोबार करने वाले व्यक्ति के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी बाजपुर भूपेन्द्र सिंह भण्डारी के निर्देशन व थानाध्यक्ष गदरपुर की देखरेख में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा मंगलवार सायं काल अभियुक्त उपदेश सिंह पुत्र बृजलाल निवासी कुलवंतनगर गदरपुर की स्कूटी नंबर यूके06एए 7991 में ब्यूप्रेनोफिन के 13, एविल के 23 कुल 36 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद होने पर अभियुक्त के खिलाफ 8/22/60 एनडीपीएस धारा के तहत मामला दर्ज किया गया। बुधवार को अभियुक्त उपदेश सिंह से जब कड़ी पूछताछ की गयी पूछताछ के आधार पर विजय पुत्र राजकुमार निवासी दुर्गा धाम कालोनी वार्ड नंबर 3 गदरपुर  के घर पर दबिश में अभियुक्त के कब्जे से ब्यूप्रेनोफिन 200, डायजेपाम के 125, एविल के 1350 कुल 1675 बरामद किये गये। एसएसपी चन्द्र मोहन सिंह बताया कि अभियुक्त विजय के खिलाफ धारा 8/22/29 एनडीपीएस के तहत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया । एसएसपी ने बताया कि उक्त दोनों अभियुक्तों द्वारा नशे के लिए उपयोग किये गये जाने वाले प्रतिबंधित इंजेक्शन की भारी मात्रा बरामद हुई। उक्त दोनों अभियुक्तों के खिलाफ गैगस्टर एक्ट के तहत अलग से भी कार्यवाही की जायेगी। पकड़े गये अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा काफी मात्रा में नशे के इंजेक्शन बरामद किए गए पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह भंडारी, थानाध्यक्ष राजेश पांडे,एसआई गौरव जोशी, गिरीश पंत, कैलाश चंद्र शामिल थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़