(G-वार्ता)
गदरपुर। हाईकोर्ट के आदेशानुसार सिंगल यूज पॉलिथीन पर बैन मामले में नगर पालिका परिषद द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई एवं जुर्माने के संबंध में अधिशासी अधिकारी और व्यापारियों में तीखी नोकझोंक हुई युवा व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष नितिन छाबड़ा ने नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अधिकारी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अन्य शहरों में सिंगल यूज पॉलिथीन पर अलग-अलग धनराशि के चालान तथा गदरपुर में अलग धनराशि के चालान काटे जाने पर रोष जताया व्यापारियों की तरफ से युवा व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष नितिन छाबड़ा का कहना था कि एक तरफ छोटे दुकानदारों को राहत देने की बजाय उन पर थोड़ी सी पॉलिथीन बरामद होने पर भारी जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है जो कि नाजायज है वही अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार सक्सेना ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार उन्हें किसी भी हद तक जाना पड़े वह कार्यवाही करेंगे और बंद पड़े गोदामों में भी छापामारी करते हुए सिंगर यूज पॉलिथीन को बरामद करने के साथ जुर्माने की कार्रवाई भी अमल में लाएंगे उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट का आदेश सर्वोपरि है जिसके आगे उन्हें किंतु परंतु करने का कोई हक नहीं है वहीं व्यापारियों ने पिसी लाल मिर्च पेश करते हुए अधिशासी अधिकारी एवं नगरपालिका पर व्यापारियों की आंखों में लाल मिर्च झोंकने का आरोप लगाया
अधिशासी अधिकारी द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न नगरपालिका नहीं व्यापारी द्वारा स्वयं करवाया जा रहा है जो कि चोरी छुपे प्रतिबंधित पॉलिथीन सामग्री का संग्रह विक्रय एवं प्रयोग कर रहे हैं तथा छापामारी का भी विरोध करते हैं उन्होंने कहा यदि हाईकोर्ट का आदेश व्यापारी नहीं मानते तो लिख कर दे दे फिर कार्रवाई करनी बंद कर देंगे और आगे जो होगा वह हाई कोर्ट के निर्देशानुसार ही होगा इधर व्यापारियों ने उत्पीड़न की स्थिति में धरना प्रदर्शन की भी चेतावनी दी है वहीं कई व्यापारियों द्वारा हाईकोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए की जा रही कार्रवाई का स्वागत किया है ।
