(G-वार्ता)
गदरपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने पुलिस और एनएच के अधिकारियों के साथ गदरपुर बाईपास के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने एनएच के अधिकारियों को एनएच के कार्यो में तेजी लाने व समय से निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मोतियापुर बाईपास पर समुचित पुलिस प्रबंधन व एनएचएआई तथा गल्फार के अधिकारियों को बाईपास पर समुचित विद्युत व्यवस्था एवं यातायात संबंधी सांकेतिक चिन्हों का निर्माण तथा गूलरभोज अंडरपास तथा दिनेशपुर मोड़ अंडरपास पर दोनों तरफ सर्विस लेन बनाने तथा बाईपास के दोनों ओर गड्ढों को यथाशीघ्र भरने के निर्देश भी दिये। एसएसपी ने बाईपास के निर्माण में रुकावट पैदा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के लिए एसओ दिनेशपुर व एसओ गदरपुर को निर्देशित किया।
निरीक्षण में पीडी एनएचएआई योगेंद्र शर्मा, एसपी क्राइम अभय कुमार सिंह, प्रबंधक तकनीकी एनएचएआई अक्षत विश्नोई, सीओ ट्रैफिक तपेश चंद, गल्फार कंपनी से सुनील कुमार, गिरीश शर्मा, पीआरओ विजेन्द्र शाह, गदरपुर थानाध्यक्ष राजेश पाण्डेय व थानाध्यक्ष दिनेशपुर मौजूद रहे।
