सेवानिवृत्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनिता गुप्ता को दी भावभीनी विदाई
(G-वार्ता)
ग़दरपुर। बाल विकास परियोजना कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय पोषण की शपथ दिलाने के साथ पोषण जागरूकता रैली भी निकाली गई बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता जोशी के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया जिसमें ब्लाक क्षेत्र की सुपरवाइजर,आंगनवाड़ी कार्यकर्ती,सहायिका सहित अभिभावक गण मौजूद रहे इस अवसर पर 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरांत ग्राम सरोवर नगर नंबर 1 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ती अनीता गुप्ता को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता जोशी द्वारा उन्हें शाल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया और उनके द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए सर्वोच्च कार्यों की सराहना की गई सभी स्टाफ ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस मौके पर सुपरवाइजर,आंगनवाड़ी,कार्यकर्ता और सहायिका मौजूद रही।

