(G-वार्ता)
ग़दरपुर। संकुल सकैनिया के संकुल स्तरीय दो दिवसीय खेलों का समापन रा0इं0कॉलेज सकैनिया में श्री भास्करानंद पांडे खंड/उप शिक्षा अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। राजकीय व मान्यता प्राप्त 25 विद्यालयो के बच्चों ने खेलों में प्रतिभाग किया । प्रथम,द्वितीय, एवं तृतीय,सभी विजेता छात्र/छात्राओं को मुख्य अतिथि गुलाम गौस अध्यक्ष नगरपालिका गदरपुर, दीपक शर्मा जिलाध्यक्ष रा0शिक्षक संघ,प्रधानाचार्य सुरेश कुमार , प्रभारी समन्वयक मनोहर लाल ने सभी विजेता बच्चों को मैडल पहनाकर पुरस्कृत किया प्रभारी समन्वयक मनोहर लाल ने बताया कि
**प्राथमिक वर्ग**
सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिता **अंत्याक्षरी** जीपीएस सुभाषनगर के बच्चों ने प्रथम स्थान
**सुलेख* हिंदी-अंग्रेजी
सनराइज पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रथम स्थान
**मानचित्र* प्र0 स्कूल विवेकानंद के बच्चों ने प्रथम स्थान
**लोकनृत्य* जीपीएस मझरा झुंनी के बच्चों ने प्रथम स्थान
**सब जूनियर वर्ग**
व्यायाम एवं विशेष प्रदर्शन डम्बल, लेजिम,रिंग द्वारा
यूनिक पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान
**सुलेख**
सनराइज पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रथम स्थान
**लोकनृत्य**
यूनिक पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रथम स्थान
**समूह गान**
यूनिक पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रथम स्थान
**मानचित्र**
रा0क0पूर्व मा0 विद्यालय के बच्चों ने प्रथम स्थान ।
**अन्त्याक्षरी**
मदर लाजवंती जूनियर हा0 के बच्चों ने प्रथम स्थान
**लम्बी कूद**
श्री गुरु हरगोविंद अल्पसंख्यक विद्यालय के छात्र जयप्रकाश ने प्रथम स्थान
**ऊंची कूद**श्री गुरू हरगोविंद अल्पसंख्यक विद्यालय के छात्र गुरसेवक ने प्रथम स्थान
**गोला फेंक** मदर लाजवन्ती जू0हा0के छात्र गौरब ने प्रथम स्थान
**चक्का फेंक** श्री गुरू हरगोविंद अल्पसंख्यक विद्यालय के छात्र अर्श कम्बोज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
सभी खेल प्रतियोगिता मनोहर लाल प्रभारी सी आर सी सकैनिया के द्वारा संपन्न करायी गयी।मंच संचालन प्रशांत कुमार सिंह ने किया।अभिलेख कार्य रुक्मणी सजवाण एवं रमा छाबड़ा द्वारा किये गये।खेल निर्णायक लता सैनी, पुष्पा टम्टा, बबीता रानी,अशोक कुमार गुप्ता,सुरेश चंद,मंजू चौधरी,मंगू सिंह,रामानंद कुमार,पूनम रानी,अमीर आजम, इन्द्र सिंह,खेलों में पहुँचे शिक्षकगण एवं छात्र /छात्राएं उपस्थित रहे।
