राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

पर्वतीय समाज के लोगों ने धूमधाम से मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

   


(G-वार्ता)

रूद्रपुर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर पर्वतीय संस्कृति उत्थान समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र जोशी एवं भूतपूर्व सैनिक संगठन नानकमत्ता के अध्यक्ष धर्म सिंह बिष्ट के नेतृत्व में दोनों संगठन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी निर्माणाधीन पर्वतीय भवन के साईट पर पहुंचे एवं प्रांगण में वृक्षारोपण कर मिष्ठान वितरण किया एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश जोशी एवं पूर्व मंडी चेयरमैन के डी गहतोड़ी ने कहा की वर्तमान में युवा एवं यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य निरंतर विकास के मार्ग में अग्रसर है एवं उत्तरोत्तर वृद्धि कर रहा है। उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर पूरे प्रदेश में सेवा संकल्प पखवाड़ा मनाया जा रहा है, इस निमित्त आज प्रथम दिन वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।

समिति पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पर्वतीय संस्कृति उत्थान समिति के अध्यक्ष सुरेश जोशी ने राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की तारीफ की।

इसी क्रम में बोलते हुए पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष धर्म सिंह बिष्ट ने कहा उत्तराखंड प्रदेश की बागडोर युवा मुख्यमंत्री के हाथ पर है यही कारण है कि राज्य में युवाओं की बेहतरी के लिए कई कार्य गतिमान है। जिनका आने वाले भविष्य में बेहतर परिणाम देखने को मिलेगा।

इस अवसर पर सूबेदार हीरा चंद, सुरेश चंद देऊपा, इंद्रपाल सिंह मान, कैलाश जोशी, भुवनेश जोशी, प्रकाश बिष्ट, नवीन अटवाल, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, पदम चंद, महेश कुंवर, कल्याण सिंह परिहार, दिल बहादुर बम आदि लोग उपस्थित रहे।



Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़