(G-वार्ता)
गदरपुर। उत्तराखंड में आर्मी के अग्निवीर भर्ती के फिजिकल में ग़दरपुर स्थित मौर्य एकेडमी के छात्रों ने अपना दबदबा बनाए रखा। मौर्य एकेडमी गदरपुर के डायरेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं ने उत्तराखंड आर्मी के अग्निवीर भर्ती में योगेश कुमार, जीशान अहमद,मोहम्मद साकिब, सचिन सैनी,पीयूष कुमार एवं विनोद भारद्वाज ने आर्मी में अग्निवीर का फिजिकल टेस्ट पास कर लिया है।आनंद कुमार एवं एकेडमी के समस्त स्टाफ ने सभी युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
