(G-वार्ता)
गदरपुर। व्यापार मंडल महामंत्री संदीप चावला ने नगर पालिका अध्यक्ष गुलाम गौस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा व्यापारियों पर झूठे मुकदमे एवं एक-एक लाख के चालान काटने की धमकी वाले के बयान पर व्यापारियों से माफी मागने की बात कही है। चावला ने यह भी आरोप लगाया है कि विगत दिवस नगर पालिका में नगर के प्रतिष्ठित युवा व्यापारी के साथ अभद्रता करने एवं व्यापारियों पर झूठे कानूनी बाधा के केस करने एवं व्यापारियों पर एक लाख के चालान काटने की धमकी देने की वीडियो में सार्वजनिक तौर पर देखा गया है। जिस पर अधिशासी अधिकारी मौन धारण किए हुए दिखाई दे रहे हैं। संदीप चावला ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर के प्रतिष्ठित युवा व्यापारी नितिन छाबड़ा नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी से शिष्टाचार तरीके से मिलने गये और उनसे नगर के व्यापारियों के साथ भेद भाव पूर्ण तरीके व्यवहार किया जा रहा है की बात रखी ही थी एवं अभी बात चल ही रही थी। संदीप चावला का आरोप है कि एकाएक तैश में आकर चेयरमैन गुलाम गौस द्वारा व्यापारी के साथ बदसलूकी करनी शुरू कर दी और धमकी देने लगे। चावला ने कहा कि पालिका अध्यक्ष गुलाम गौस भूल गये है कि नगर के व्यापारियों के कारण आज वह चेयरमैन की गद्दी पर हैं और आज सत्ता के नशे में चूर अपना आपा खो चुके हैं। संदीप चावला का आरोप है कि आज नगर पालिका में कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत करने से डरता है। नगर पालिका का माहोल दहशत भरा है इनके गुर्गे हमेशा नगरपालिका में रहते हैं जो हर आने जाने वाले पर नजर रखते है एवं धमकाते रहते हैं। चावला का कहना है कि नगर का हर व्यापारी पालिका अध्यक्ष से रुष्ठ हैं। चावला का कहना है कि चेयरमैन का असली चेहरा आज हर व्यक्ति ने देख लिया व्यापारी को अकेला देख अपना संतुलन खोकर धमकाने लगे। चावला का कहना था कि अभी तो शुक्र है मीडिया के लोग उपस्थित थे वरना व्यापारी पर हमला भी हो सकता था उक्त पूरा घटनाक्रम मीडिया कर्मियों ने रिकॉर्ड किया हुआ है।
