राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

ताबड़तोड़ मारपीट में हुए कई चोटिल पुलिस ने निष्पक्ष कार्यवाही का दिया आश्वासन

 


(G-वार्ता)

जसपुर/कुंडा- जसपुर के विकास खंड के ग्राम पंचायत करनपुर के अमित कुमार पुत्र रामगोपाल ने थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार को क्लीन एंड ग्रीन के ब्लॉक अध्यक्ष मिक्का सिंह के नेतृत्व में शिकायत पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच करने की गुहार लगाई है। शिकायत पत्र में लिखित रूप से ग्राम के ही अशोक कुमार पुत्र हीरा सिंह ,पुष्पा पत्नी अशोक कुमार, व अरुण कुमार पुत्र अशोक  कुमार हमसाज होकर अमित के घर पर अंदर घुसकर लाठी डंडे, व धारदार हथियार पाटल ,लोहे की रॉड आदि से मारपीट करने लगे और उन्हें जान से मारने लगे । पीड़ित परिवार के चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने बामुश्किल बचाव किया है । ग्रामीणों द्वारा जानकारी लेने पर मालूम हुआ है कि मारपीट की हुई घटना से दोनों पक्षों को गम्भीर चोटें आई है। वही थाना प्रभारी ने अमित कुमार की तहरीर पर निष्पक्ष जांच कर कानून कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़