राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण की मौत, पोस्टमार्टम हेतु पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी कैमरे की फुटेज

 


(G-वार्ता)

गदरपुर। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत के मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा

  प्राप्त जानकारी के अनुसार गूलरभोज रोड स्थित ग्राम तेजा -फौजा  निवासी स्वर्ण सिंह ( 57) पुत्र जीत सिंह देर रात्रि गर्मी के कारण बाहर निकल कर टहलने लगे लगभग 12: 40 पर गदरपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें बुरी तरह रौंद दिया जिसका परिजनों को कोई एहसास नहीं हुआ तभी गदरपुर की तरफ से पुलिस की गश्त कर रही गाड़ी मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना देने के साथ घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पहुंचने से पूर्व उनकी मौत हो चुकी थी उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया 5 भाइयों में दूसरे नंबर के  स्वर्ण सिंह खेती मजदूरी करके दो पुत्र,एक पुत्री एवं पत्नी के भरे पूरे परिवार का पालन पोषण करते थे  l उनकी मौत से ग्रामीणों में भी गम की लहर दौड़ गई सांत्वना देने वालों का उनके घर पर जमावड़ा लग गया l देर रात्रि राम लीला के कार्य से गूलर भोज से लौट  रहे समाजसेवी सभासद मनोज गुंबर द्वारा शोक जताते हुए परिजनों को सूचना दी ,वहीं पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश के लिए मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है जिसमें क्रेटा वाहन की फुटेज सामने आ रही है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों द्वारा थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़