(G-वार्ता)
रुद्रपुर। स्वस्थ भारत परियोजना के निमित गांधी पार्क में आयोजित पोषण माह जगरूकता अभियान कार्यक्रम में आशा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक शिव अरोरा द्वारा मुख्यातिथि के रूप शामिल हुए । इससे पूर्व पोषण जगरूकता रैली को जिला अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । वही गांधी पार्क में पोषण माह कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा के पहुँचने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बुके भेट कर स्वागत किया गया। जिसमे विधायक शिव अरोरा ने कहा यह सितम्बर माह में जन जगरण के माध्यम से पोषण माह कार्यक्रम के निमित सभी आशा कार्यकर्ता "सपूर्ण आहार उत्तर स्वास्थ का आधार के नारे" को सार्थक करते हुए घर घर जाकर कुपोषण मुक्त भारत के संकल्प के लिये सभी को जगरूक करेगी। जिससे जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हो और कोई भी बच्चा कुपोषण का शिकार न हो , विधायक ने उत्तराखंड की धामी सरकार की इस सराहनीय पहल को बधाई देते हुए कहा निश्चित रूप से हमारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आशा वर्कर लगातार अपने अपने क्षेत्रों में बहुत मेहनत से कार्य करती है और सरकार की हर योजना का लाभ गर्भवती महिलाओं को मिले और हमारा देश हमारा राज्य स्वस्थ के क्षेत्र में मजबूत हो इसमें काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। निश्चित रूप से यह कुपोषण के खिलाफ जन जगरण अभियान से हमारी माता बहने जगरूक होगी ओर कुपोषण के खिलाफ यह लड़ाई हम अवश्य जीतेंगे। विधायक ने ब्रिटेनिया न्यूटिशन फाउंडेशन संस्था का को भी बधाई दी जिन्होंने ने इस पोषण कार्यक्रम को आयोजित करवाया । वही विधायक शिव अरोरा ने इस पोषण माह कार्यक्रम में जन जगरण हेतु सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को कुपोषण के खिलाफ लड़ाई को अंतिम पायदान पर बैठे गरीब परिवार तक ले जाने के लिये शपथ दिलाई जिससे हर जच्चा बच्चा के लिये उचित आहार क्या है उसका ज्ञान मिल सके। विधायक ने बालविकास विकास परियोजना के अधिकारियों व उनकी पूरी टीम को बधाई दी और सभी से आशा व्यक्त की इस पोषण माह कार्यक्रम का लाभ हर गरीब को मिलना चाहिए । इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप, बाल विकास अधिकारी मोहिनी बिष्ट, मोहित सक्सेना, अंशुल टण्डन, स्वेता दीक्षित, कविता बडोला, सुनील यादव, मयंक कक्कड़ आदि लोग मौजूद रहे।

