राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

ऐतिहासिक रही महंगाई के खिलाफ आयोजित हल्ला बोल रैलीः शर्मा

 


(G-वार्ता)

रूद्रपुर। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा बढ़ती महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ बीते दिनों दिल्ली में आयोजित हल्लाबोल महारैली ऐतिहासिक रही। उन्होंने कहा कि महारैली में रूद्रपुर से भी भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कूच किया। श्री शर्मा ने दिल्ली कूच करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया है। 

बता दें हल्लाबोल महारैली में रूद्रपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली कूच किया और दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में राहुल गांधी के विचारों को सुना। महारैली से लौटे सीपी शर्मा ने रैली में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में आज आम आदमी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा हैं। भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार पूंजीपतियों की कठपुतली बनकर रह गयी है। केन्द्र सरकार गरीब आदमी भुखमरी के कगार पर खड़ा कर दिया है। बेरोजगारी और महंगाई से आम आदमी त्रस्त हो चुका है। आज पेट्रोल डीजल से लेकर, सब्जियां, दूध और किचन का हर सामान महंगा हो चुका है जिसके चलते आम आदमी के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल पड़ रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि महंगाई कम करने का वादा करके सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी ने जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया है। ऐसा लग रहा है कि भाजपा की सरकार को देश के बड़े पूंजीपति चला रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि आम आदमी का खून चूसने वाली इस सरकार का पत निश्चित है। आगामी 2024 के चुनाव में भाजपा को अपनी करनी का फल भोगना होगा। महारैली में रूद्रपुर से जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, पार्षद मोहन खेड़ा, संदीप चीमा, पवन वर्मा, ममता रानी, पुरूषोत्तम अरोरा, सौरभ चिलाना, उमा सरकार, सपना गिल, विमला शर्मा, अबरार अहूद, बाबू खान, फैजल खान, वीरेन्द्र कोली, अंकित, अमन जौहरी, शिवम, आकाश कुमार, नव साना, अर्जुन विश्वास आदि भी शामिल हुए।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़