(G-वार्ता)
गदरपुर। श्री शिव मंदिर रामलीला कमेटी के तत्वाधान में धूमधाम से मर्यादा पुरुषोतम श्रीराम की बारात निकाली गयी। जिसका नगर में जगह-जगह पर जोरदार स्वागत किया गया। बारात में जमकर की गयी आतिशबाजी।
श्री शिव मंदिर से रामलीला कमेटी अध्यक्ष अनिल कुमार गुम्बर के नेतृत्व में निकाली गयी श्रीराम बारात गूलरभोज रोड से होते हुए मुख्य बाजार पहुंची। जिसका विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। बारात में सबसे आगे घोड़ों पर सवार गणमान्य लोग चल रहे थे। उसके पीछे बैण्ड मनमोहक धार्मिक घुन बजा रहा था। इसके बाद बग्गियों में श्री दशरथ महाराज, श्रीराम लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन व महर्षि वशिष्ठ, विश्वामित्र विराजमान थे। इस दौरान बारात में जमकर आतिशबाजी भी की जा रही थी। बारात देर सायं तक नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पहुंचकर सम्पंन हुई। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष जयकिशन अरोरा, वेद भगत, राजेंद्र बेहड़, सतीश अछडेजा, पंकज सेतिया, सुनील जैन, राम अवतार गुप्ता, रविन्द्र चावला, अमरीक बठला, मुकेश चावला, परवीन भगत, नवीन सुखीजा, मिक्की भगत, रिंकू शर्मा आदि मौजूद थे। उधर पुलिस द्वारा भी यातायात व्यवस्था को सुचारू रखे जाने के लिए अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह किया गया ।
