(G-वार्ता)
रूद्रपुर। आगामी 22 सितंबर से 26 सितंबर तक 11 वी राष्ट्रीय वोवीनाम वियतनाम (मार्शल आर्ट ) प्रतियोगिता का आयोजन के डी सिंह बाबु इंडोर स्टेडियम लखनऊ में आयोजन किया जा रहा है।
बताते चले कि दशमेश स्पोर्टस अकैडमी रुद्रपुर के अंशु गंगवार, मयंक श्रीवास्तव का चयन हुआ है, जोकि दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य की और से प्रतिनिधित्व कर प्रतिभाग करेंगे।
दोनों खिलाड़ी गरीब परिवार से है जब दोनों खिलाड़ियों की चयन होने की सूचना मिली तो दोनों के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गयी लेकिन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जाने के लिये होने वाले खर्चे को उठाने में सक्षम नहीं है, जिसको देखते हुये दशमेश स्पोर्ट्स अकैडमी के महासचिव द्वारा खिलाड़ियों की आर्थिक सहायता के लिए सामाजिक संस्थाओं व अन्य जनप्रतिनिधियों से बात की जिसमें कई लोगो ने अपने स्तर से दोनों खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता प्रदान की। जिसमें चंद्र शेखर पांडे, मुदित अग्रवाल, दिनेश प्रजापति, पंकज दास गुप्ता, समीर उपाध्याय द्वारा खिलाड़ियों को आर्थिक रूप से मदद कर दोनों खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया व शुभकामनाएँ दी।
वही कोच कृष्ण कुमार ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी व आर्थिक सहयोग हेतु आगे आये प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

